20 अग॰ 2021

21 August Current affairs

SHARE


21 AUGUST
CURRENT AFFAIRS
BY
PHULENDRA SIR

प्रश्न 1. हाल ही में कौन सा राज्य स्मार्ट हेल्थ कार्ड प्रदान करने वाला पहला भारतीय राज्य बन गया है

1. उड़ीसा
2. महाराष्ट्र
3. उत्तर प्रदेश
4. इनमें से कोई नहीं

Important Point-

• ओडिशा (Odisha) बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना (Biju Swasthya Kalyan Yojana) के तहत 96 लाख परिवारों के 3.5 करोड़ लोगों को कवर करते हुए भारत की पहली 'स्मार्ट हेल्थ कार्ड योजना (Smart Health Cards scheme)' शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उसी की जानकारी ओडिशा के मुख्यमंत्री (सीएम) नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) ने भुवनेश्वर में 75 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए प्रदान की। स्मार्ट हेल्थ कार्ड (Smart Health Cards) के पीछे का उद्देश्य सर्वोत्तम उपलब्ध स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं पर परेशानी मुक्त गुणवत्तापूर्ण उपचार प्रदान करना है। ये कार्ड एक निश्चित राशि के लिए डेबिट कार्ड की तरह काम करेंगे।

• उड़ीसा-

• उड़ीसा की स्थापना – 1 अप्रैल 1936
• उड़ीसा की राजधानी – भुवनेश्वर
• उड़ीसा के गवर्नर – गणेशी लाल
• उड़ीसा का मुख्यमंत्री – नवीन पटनायक
• उड़ीसा में लोकसभा सीट – 20, राज्यसभा सीट – 10 विधान सभा सीट – 147

प्रश्न 2 – हाल ही में सद्भावना दिवस कब मनाया गया?

1. 18 अगस्त
2. 19 अगस्त
3. 20 अगस्त
4. इनमें से कोई नहीं

Important Point –

• हर साल यह दिन स्वर्गीय राजीव गांधी की याद में मनाया जाता है जो 40 साल की उम्र में भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे। भारत के लिए उनके विजन को श्रद्धांजलि देने के बदले इस अवसर पर समाज की बेहतरी के लिए योगदान दिया जाता है.

प्रश्न 3 - विश्व मच्छर दिवस कब मनाया जाता है?

1. 18 अगस्त
2. 19 अगस्त
3. 20 अगस्त
4. इनमें से कोई नहीं

Important Point –

• मलेरिया (malaria) के कारणों और इसे कैसे रोका जा सकता है, इसके बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष 20 अगस्त को विश्व मच्छर दिवस (World Mosquito Day) मनाया जाता है। यह दिन मलेरिया (malaria) के कारण होने वाली बीमारियों से लड़ने में स्वास्थ्य अधिकारियों, गैर सरकारी संगठनों और अन्य लोगों के प्रयासों को उजागर करने के लिए मनाया जाता है। विश्व मच्छर दिवस (World Mosquito Day) पर हर साल मच्छरों से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूकता पैदा की जाती है।
• इस वर्ष कोरोनावायरस महामारी के बीच, विश्व मच्छर दिवस 2021 का थीम “जीरो-मलेरिया लक्ष्य तक पहुंचना (Reaching the zero-malaria target)” है।

प्रश्न 4 – ऑपरेशन खुकरी पुस्तक के लेखक कौन है

1. विपिन रावत
2. राजपाल पुनिया & दामिनी पूनिया
3. नरेंद्र मोदी
4. इनमें से कोई नहीं

Important Point –

1. सीडीएस जनरल बिपिन रावत (Bipin Rawat ) को लेखक मेजर जनरल राजपाल पुनिया (Rajpal Punia)और सुश्री दामिनी पुनिया (Damini Punia) द्वारा “ऑपरेशन खुकरी (OPERATION KHUKRI)” पुस्तक भेंट की गई। पुस्तक संयुक्त राष्ट्र के हिस्से के रूप में सिएरा लियोन (Sierra Leone) में भारतीय सेना के सफल बचाव मिशन पर प्रकाश डालती है। वर्ष 2000 था, पश्चिम अफ्रीका में सिएरा लियोन, वर्षों के गृह संघर्ष से तबाह हो गया था। संयुक्त राष्ट्र के हस्तक्षेप से, भारतीय सेना की दो कंपनियों को संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन (United Nations peacekeeping mission) के हिस्से के रूप में कैलाहुन (Kailahun) में तैनात किया गया था।

प्रश्न 5 – हाल ही में अक्षय ऊर्जा दिवस कब मनाया गया?

1. 20 अगस्त
2. 15 अगस्त
3. 18 अगस्त
4. 19 अगस्त

Important Point –

• अक्षय ऊर्जा दिवस हर साल 20 अगस्त को मनाया जाता है।
• इस दिवस का मनाने का उद्देश्य भारत में अक्षय ऊर्जा के विकास और इसके बारे में जागरूकता बढ़ावा देना है।
• अक्षय ऊर्जा दिवस की शुरुआत 2004 में भारतीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्रालय द्वारा की गई थी।
• अक्षय ऊर्जा दिवस का पहला कार्यक्रम नई दिल्ली में आयोजित किया गया था।

टॉप 5 त्यौहार (Current Affairs Revision)

• गुड महोत्सव 2021 किस राज्य में मनाया गया? - उत्तर प्रदेश
• हेरात त्यौहार कहां मनाया गया? - जम्मू कश्मीर
• अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का उद्घाटन किस राज्य में किया गया? – उत्तराखंड
• काला नमक चावल महोत्सव का उद्घाटन किस राज्य में किया गया। ? - उत्तर प्रदेश
• स्वर्णिम अंतरराष्ट्रीय मेले की शुरुआत किस राज्य में हुई? - हिमाचल प्रदेश

प्रश्न 6 - किस देश के सहयोग से भारत ने यूनाइटेड वेयर प्लेटफार्म लांच किया?

1. चीन
2. जापान
3. यूएएन
4. रूस
Important Point-
• भारत ने संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिकों की सुरक्षा और सुरक्षा में सुधार के लिए संयुक्त राष्ट्र यूएन के सहयोग से यूनाइट अवेयर नामक एक तकनीकी मंच लांच किया है।
• यूनाइट अवेयर प्लेटफार्म का शुभारंभ तब हुआ जब भारत ने अगस्त महीने के लिए 15 देशों की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता ग्रहण की।
• भारत ने यूनाइट के लिए 1.64 मिलियन अमेरिकी डालर का योगदान दिया है।

प्रश्न 7 - किस राज्य के मुख्यमंत्री ने ई नगर मोबाइल ऐप लॉन्च किया है

1. मेघालय
2. बिहार
3. गुजरात
4. असम

Important Point –

• गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने राज्य के नगरों में नागरिक केंद्रीय सेवाएं लोगों को आसानी से घर बैठे उपलब्ध हो सके इसके लिए डिजिटल क्रांति के उपयोग से इन नगर मोबाइल ऐप और पोर्टल लांच किया है।
         गुजरात –
• गुजरात की राजधानी – गांधीनगर
• गुजरात के मुख्यमंत्री – विजय रूपानी
• गुजरात के गवर्नर – आचार्य देवव्रत
• गुजरात के मुख्य न्यायाधीश – विक्रम नाथ
• गुजरात में विधानसभा सीटों की संख्या 182, राज्य सभा सीट 11 तथा लोकसभा सीट 26 है ।

प्रश्न 8 – भारतीय नौसेना ने किस देश के साथ विपक्षी समुद्री अभ्यास का शुभारंभ किया?

1. यूएएन
2. रूस
3. यूरोप
4. वियतनाम

Important Point –

• भारतीय नौसेना और वियतनाम पीपुल्स नेवी (Vietnam People’s Navy) ने दोनों नव सेनाओं के बीच रक्षा संबंधों को मजबूत करने के लिए दक्षिण चीन सागर में एक विपक्षी अभ्यास किया।
• द्विपक्षीय बातचीत का उद्देश्य दोनों नौसेना द्वारा साझा किए गए मजबूत बंधन को मजबूत करना है और यह भारत वियतनाम रक्षा संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक और पदम होगा।

प्रश्न 9 – नए वैश्विक युवा विकास सूचकांक में भारत का स्थान कौन सा है?

1. 125
2. 122
3. 130
4. 98

Important Point –

• लंदन (London) में राष्ट्रमंडल सचिवालय (Commonwealth Secretariat) द्वारा जारी 181 देशों में युवाओं की स्थिति को मापने वाले नए वैश्विक युवा विकास सूचकांक (Global Youth Development Index) 2020 में भारत (India) 122वें स्थान पर है।
• सबसे ऊपर सिंगापुर (Singapore) है उसके बाद स्लोवेनिया (Slovenia), नॉर्वे (Norway), माल्टा (Malta) और डेनमार्क (Denmark) है। चाड (Chad), मध्य अफ्रीकी गणराज्य (Central African Republic), दक्षिण सूडान (South Sudan), अफगानिस्तान (Afghanistan) और नाइजर (Niger) क्रमशः अंतिम स्थान पर रहे।

प्रश्न 10 – विश्व एथलेटिक्स U20 चैंपियनशिप कहां में शुरू की गई है?

1. नैरोबी
2. वाशिंगटन
3. दुशांबे
4. इनमें से कोई

         Important Point –

• विश्व एथलेटिक्स U20 चैंपियनशिप का 2021 संस्करण केन्या (Kenya) के नैरोबी (Nairobi) में शुरू हो गया है। गवर्निंग बॉडी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि दुनिया भर में महत्वपूर्ण उपकरणों की यात्रा और रसद पर यात्रा करने वाली टीमों पर कोविड का प्रभाव एक चुनौती साबित हुआ है। यह आयोजन मूल रूप से 2020 के लिए निर्धारित किया गया था। विश्व U20 चैंपियनशिप 17 से 22 अगस्त, 2021 तक आयोजित की गई है।

    नैरोबी –

• नायरोबी पूर्व अफ़्रीका के कीनिया देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है।

Revision-

प्रश्न 1. हाल ही में कौन सा राज्य स्मार्ट हेल्थ कार्ड प्रदान करने वाला पहला भारतीय राज्य बन गया है?

उत्तर. उड़ीसा

प्रश्न 2 – हाल ही में सद्भावना दिवस कब मनाया गया?

उत्तर. 20 अगस्त

प्रश्न 3 - विश्व मच्छर दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर. 20 अगस्त

प्रश्न 4 – ऑपरेशन खुकरी पुस्तक के लेखक कौन है?

उत्तर. राजपाल पुनिया & दामिनी पुनिया

प्रश्न 5 – हाल ही में अक्षय ऊर्जा दिवस कब मनाया गया?

उत्तर. 20 अगस्त

प्रश्न 6 – किस देश के सहयोग से भारत ने यूनाइटेड वेयर प्लेटफार्म लांच किया?

उत्तर. यूएन

प्रश्न 7 - किस राज्य के मुख्यमंत्री ने ई नगर मोबाइल ऐप लॉन्च किया है

उत्तर. गुजरात

प्रश्न 8 – भारतीय नौसेना ने किस देश के साथ विपक्षी समुद्री अभ्यास का शुभारंभ किया?

उत्तर. वियतनाम

प्रश्न 9 – नए वैश्विक युवा विकास सूचकांक में भारत का स्थान कौन सा है?

उत्तर. 122

प्रश्न 10 – विश्व एथलेटिक्स U20 चैंपियनशिप कहां में शुरू की गई है?

उत्तर. नैरोबी

SHARE

Author: verified_user

0 टिप्पणियाँ: